मदद
मदद, सीधी भाषा में।
परिवार सबसे ज़्यादा जो पूछते हैं, उनके सीधे जवाब।
शुरुआत
शुरुआत कैसे करें?
अपनी बही खोलिए, नाम और रस्में भरिए, और किसी भी मेहमान की नज़र से न्योता देखिए। कोई खाता नहीं बनाना। ड्राफ़्ट आपके ब्राउज़र में रहता है।
क्या पूरा परिवार एक बही चला सकता है?
अभी नहीं। आज ड्राफ़्ट एक डिवाइस के एक ब्राउज़र में रहता है। परिवार के साथ बही बाँटने के लिए खाते चाहिए, जो अभी खुले नहीं हैं।
हमारे पास अच्छी तस्वीरें नहीं हैं।
कोई बात नहीं। हर डिज़ाइन बिना तस्वीरों के भी पूरा है, अक्षर, रंग और मोटिफ़ से।
मेहमान और जवाब
मेहमानों की सूची कैसे डालें?
बही में, एक-एक करके या CSV फ़ाइल से: नाम, सदस्य, फ़ोन, पक्ष। फिर चुनिए कि किस परिवार को किन रस्मों में बुलाना है।
क्या लिंक अपने-आप भेजे जाते हैं?
नहीं। छापना खुलने पर हर परिवार का संदेश उसके अपने लिंक के साथ तैयार होगा, और आप उसे अपने WhatsApp से भेजेंगे, ताकि न्योता किसी जाने-पहचाने से आए।
किसी ने लिंक आगे भेज दिया तो?
जवाब गिनने से पहले निजी लिंक पूछेगा: “क्या आप शर्मा परिवार हैं?”, ताकि गिनती ग़लत न हो।
भुगतान
भुगतान कैसे होता है?
ऑनलाइन, छापते समय। भुगतान अभी खुला नहीं है, इसलिए आज इस साइट पर कुछ नहीं दिया जा सकता।
निजता
कौन-सी जानकारी रखी जाती है?
वही जो न्योते के लिए ज़रूरी है: मेहमानों के नाम, फ़ोन और जवाब। शादी के छह महीने बाद ये मिटा दिए जाते हैं।
क्या हमारी शादी Google पर दिखेगी?
नहीं। हर शादी का न्योता सर्च इंजन से छुपा रहता है।
पैसे वापसी
क्या पैसे वापस मिलते हैं?
पैसे लौटाने की शर्तें भुगतान से पहले ही दिखेंगी।
शर्तें
सामग्री किसकी ज़िम्मेदारी है?
नाम, तारीख़ और तस्वीरें परिवार देता है और छापने से पहले जाँचता है। तस्वीरों के अधिकार परिवार के पास रहते हैं।
नीचे “Designed by पधारजो” क्यों?
इसी से दूसरे परिवार हमें ढूँढते हैं। हटाना हो तो ₹1,999 लगते हैं।